गोगरी: बड़ी मलिया निवासी CISF जवान दंपति का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से विदाई
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बड़ी मलिया निवासी CISF जवान के दंपति सहित एक ऑटो सवार की गुरुवार की सुबह गोछारी के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब सीआईएसएफ के जवान अपनी पत्नी के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो से मानसी जा रहे थे। इसी दौरान एक गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के ब