महेश्वर की लोकप्रियता में लगातार हो रही नर्मदा तट पर डूबने की घटना से यहां की ख्याति एवं व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगा है। सोमवार मानपुर के सागोर कुटी के सुनेर परिवार के लोग सुबह 10 बजे महेश्वर घूमने आए थे। नर्मदा स्नान के दौरान कृष्णा पिता संजय सुनेर (12) का फिसलने फिसलने से डूबने पर मृत्यु हो गई। कृष्णा अपने परिवार का एकलौता कुल दीपक था।