गिरिडीह: गुड फ्राइडे के मौके पर पचंबा के चर्च समेत सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई
गुड फ्राइडे के मौके पर पचंबा स्थित चर्च समेत सभी गिरजा घरों में शुक्रवार सुबह 8 बजे से विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए मंगल कामना की गयी। पचंबा चर्च में पादरी सन्नी दास ने यीशु ख्रीस्त के द्वारा क्राॅस पर कहे गये सात वाणी को स्मरण करते हुए मनुष्य के आत्मिक समृद्धि के लिए दुवाएं मांगी।