बता दे कि शनिवार शाम 7 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों के आतंक का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। साथ ही बात बात में पिस्टल निकाल कर गोली मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं पिस्टल की नोक पर बदमाश ने पीड़ित युवक से लड़की के पैर पड़वाया और मांफी भी मंगवाया।