खगड़िया: ठाठा सड़क हादसे के बाद एसपी पहुंचे सदर अस्पताल, घायलों का जाना हाल
एनएच 31 ठाठा के निकट ट्रक व टेम्पो के बीच हुए आमने सामने टक्कर में आधा दर्जन लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को दिन के 5:00 बजे एसपी राकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल में भर्ती जख्मी से हालचाल पूछा एवं घटना की जानकारी ली। वहीं उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों द्वारा मृतकों के तैयार किए जा रहे पंचनामा को लेकर अधीनस्थों को भी