रामानुजगंज: चिनीया जंगल में हाथी के हमले से किशोरी की मौत, 22 हाथियों के झुंड ने किया हमला, वन विभाग अलर्ट
रामानुजगंज शनिवार रामचंद्रपुर विकासखंड में हाथी के हमले में 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह ग्राम चिनिया के चिनिया मोड़ पर हुई। मृतका की पहचान बरदरिया निवासी पिंकी कुमारी के रूप में हुई। वह रिश्तेदारों के यहां चिनिया गांव आई हुई थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे पिंकी महुआ चुनने जंगल गई थी, उसी दौरान 22 हाथियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।