रामगंजमण्डी: वृक्षारोपण अभियान के तहत एसपी ने रामगंजमंडी थाना परिसर में लगाए पौधे, टी-गार्ड लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के "ग्रीन राजस्थान-ग्रीन रामगंजमंडी" अभियान के तहत पुलिस थाना परिसर में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। अभियान के दौरान थाना परिसर के चारों ओर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों के संरक्षण के लिए प्रत्येक पौधे पर टी-गार्ड भी लगाए गए, ताकि उनका समुचित विकास हो सके।