लक्ष्मीपुर: जमुई में धूल भरी आंधी और बारिश से लोग अस्त-व्यस्त, कई स्थानों पर जलजमाव
जमुई समेत विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को उमस भरी गर्मी के बाद शाम करीब 5:30 बजे तेज धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश ने लोगों की रफ्तार थाम दी। आंधी इतनी तेज थी कि दिन में अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। करीब आधे घंटे की बारिश से कई जगहों पर जलजमाव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित रहा।