सिसई: प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एमडीए कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, लोगों को फाइलेरिया की दवाई दी गई
Sisai, Gumla | Feb 10, 2025 सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार दोपहर एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश यादव की उपस्थिति में हुआ।इस दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मियों को फाइलेरिया की दवा खिलाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई।फाइलेरिया बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए उसके दवा से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया।