झालरापाटन: रामगंज मंडी के रोशली इलाके में ट्रैक्टर से गिरकर 55 वर्षीय मजदूर की हुई मौत
झालावाड़ के सीमावर्ती रामगंज मंडी के रोशली इलाके में एक ट्रैक्टर से गिरकर 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह 10:00 बजे शव पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जांच शुरू कर दी है। रामगंज मंडी थाना पुलिस के अनुसार रोशली निवासी प्रधान मजदूरी पर जाते समय ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत कर दिया।