चंदला: चंदला में अवैध रेत का पहाड़! हिनौता मार्ग पर डंपिंग का वीडियो वायरल, तहसीलदार को सौंपा जाएगा ज्ञापन
चंदला क्षेत्र में हिनौता मार्ग स्थित नए तालाब के पास कथित अवैध रेत डंपिंग का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह 9 बजे सामने आए वीडियो में बड़ी मात्रा में रेत का ढेर दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रेत का भंडारण किया जा रहा है। मामले की शिकायत तहसीलदार को ज्ञापन देकर किए जाने की बात कही गई है।