गाज़ियाबाद: साहिबाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
साहिबाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आमिर सोहेल नाम के शातिर अभियुक्त की रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर शहीदनगर मैट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। बीते 14 अक्टूबर को वादिया की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि अभियुक्त द्वारा वादिया के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया।