गाज़ियाबाद: साहिबाबाद थाना पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने और चोरी का माल खरीदने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने बंद घरों में घुसकर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले वकील अहमद और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार देवेश वर्मा नाम के दूसरे शातिर अभियुक्त को रेलवे स्टेशन साहिबाबाद से रविवार शाम करीब पौने 5 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान वकील अहमद के कब्जे से 55 हजार रुपये व सुनार देवेश वर्मा के कब्जे से 3,45,000 रुपये बरामद हुए हैं।