शेरघाटी: उत्पाद विभाग ने 76 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
Sherghati, Gaya | Jun 12, 2025 शेरघाटी उत्पाद विभाग के टीम ने 76.125 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। शेरघाटी उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रभात विद्यर्थि ने गुरुवार को शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। एक मोटरसाइकिल पर बोर में भर कर विदेशी शराब जा रहा है। सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल को रोक कर तलाशी ली गई तो बोर में से 76.125 लिटर विदेश शराब पाया गया