शेरघाटी: भाजपा नेता का गुरुआ विधायक पर आरोप, डीलरों से लिया जा रहा है अवैध कमीशन
Sherghati, Gaya | Jun 12, 2025 शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के गुरुआ विधानसभा से आरजेडी विधायक विनय कुमार यादव पर भाजपा नेता अमित कुमार दांगी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को शाम 5 बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमित कुमार दांगी ने कहा कि "विधायक पांच वर्षों से पद पर हैं, लेकिन आज तक डीलरों के हित में एक शब्द नहीं बोले। उल्टा डीलरों से अवैध रूप से कमीशन वसूला जा रहा है।