मांझी: शॉर्ट सर्किट से घर में आग, हज़ारों की संपत्ति जलकर राख
Manjhi, Saran | Apr 7, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक आग लगी की घटना सामने आई है। आंगनबाड़ी की रसोइया एवं स्व राजकुमार सिंह की पत्नी संगीता कुंवर के करकट नुमा मकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पूरे कमरे को अपने चपेट में ले लिया जिससे घर में रखे कपड़े सिलाई मशीन मोबाइल फोन सहित हजारों रुपए के समान जल कर राख हो गए।