रेवदर: रेवदर में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, रजत महोत्सव में लिया भाग
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को रेवदर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा रेवदर मंडल की ओर से जीरावल तिराहे पर उनका स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कटारिया ने कहा कि उन्होंने हमेशा संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है