ब्यौहारी: बनासी गांव के समीप दिखा हाथियों का झुंड, वन विभाग के अधिकारियों ने कहा- दो टीमें निगरानी कर रही हैं
बनासी गांव में जंगली हाथी दो दिन पहले पहुंचे थे बस्ती की ओर हाथियों का मूवमेंट था इसके बाद वन विभाग अलर्ट हो गया और मौके पर पहुंच मोर्चे को संभाल लिया, अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें हाथियों का झुंड गांव के समीप दिख रहा है। रविवार की सुबह 7:00 वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दो टीमें लगातार हाथियों की निगरानी बनाए हैं।