निघासन: निघासन में बेखौफ बाइक सवार टप्पेबाजों ने मंदिर जाते समय महिला के गले से मंगलसूत्र और कान के कुंडल नोचकर फरार हुए
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंगाही रोड स्थित दुर्गा मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब पूजा करने जा रही एक महिला के साथ दिनदहाड़े छीनैती की वारदात हो गई। बाइक सवार तीन टप्पेबाजों ने महिला को रास्ते में रोककर उनके गले से मंगलसूत्र और कानों के कुंडल नोच लिए और मौके से फरार हो गए।