टांटोटी: बांदनवाड़ा में रेल ठहराव को लेकर जन आंदोलन, स्टेशन पर विशाल धरना शुरू, अनिश्चितकाल जारी रखने का ऐलान
Tantoli, Ajmer | Jun 8, 2026 बांदनवाड़ा कस्बे में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर जनता सड़कों पर उतर आई है।महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल संघर्ष समिति के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 10बजे विशाल धरना शुरू हो गया।सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष,युवा और बुजुर्ग रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हो गए।रेलवे संघर्ष समिति के बैनर तले लोगोंने रेल रोको,ठहराव मांग की।