सतना। मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर सतना-मैहर के बीच लगरगवां स्टेशन के पास गुरुवार को सिग्नल की 7 मीटर केबल चोरी होने से रेल संचालन करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा। सिग्नल फेल होने के कारण अप और डाउन की 19 ट्रेनों को अथॉरिटी के आधार पर चलाया गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने मौके पर पहुंच दो महिला चोरो को केबल के साथ किया गिरफ्तार।