सिराथू: गनपा में जमीदोज हुए घर में मौजूद लोग सुरक्षित, इधर-उधर भटकने को मजबूर परिवार दूसरों के घरों में बना रहे खाना
शनिवार रविवार की मध्यरात्रि गुलामीपुर के गनपा गाँव में लखौरीयो से बना घर गिर गया।रामबली का परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया।घर गिरने का कारण सीलन बताई जा रही।परिवार के लोगों के सामने ठिकाने की दिक्कत आ गई।रामबली का परिवार दूसरों के घर में पनाह लिये हुवे है दूसरे घरों में खाना बनाने को मजबूर है।घटना की सूचना तहसील में दी गई।परिवार ने मदद की गुहार लगाई है।