सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे रामबाबू राय को उसकी पत्नी नूतन देवी की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता, एएसआई राकेश कुमार व शस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। नूतन देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी