केसठ: केसठ के अनुसूचित बस्ती में शराब बनाने और बेचने का वीडियो सामने आने के बाद संज्ञान, 600 ली. अर्धनिर्मित शराब विनष्ट
Kesath, Buxar | Jun 15, 2026 केसठ ब्लॉक की एक अनुसूचित बस्ती में महुआ देशी शराब बनाने और बेचने का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार की शाम 6 बजे यहां पहुंचकर 600 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब का विनष्टीकरण किया। वहीं पुलिस ने दो अन्य स्थानों पर भी सोमवार की सुबह छापेमारी की है जहां 16 लीटर महुआ शराब बरामद है।