खगड़िया: महेशखूंट रेलवे स्टेशन के समीप मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर
खगड़िया जिले के महेशखूंट रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह 10:00 बजे को चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने विरोध करने पर उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल की पहचान गोपालगंज जिले के सुंदर पट्टी निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। युवक आनंद विहार से अपने घर लौट रहा था। स्थानीय लोगो