भभुआ: भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
Bhabua, Kaimur | Dec 25, 2025 आज गुरुवार को 1 बजे भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में एमएलसी सह पूर्व मंत्री संतोष सिंह उपस्थित रहे। अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन काल पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि वाजपेई जी हमारे देश के लिए एक धरोहर थे। अपने देश के लिए बहुत कुछ कर के चले गए। बैठक में संगठन को मजबूत करने को कहा गया है।