सुपौल: अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आए साइकिल सवार और बाइक चालक, साइकिल सवार की मौत, बाइक चालक की स्थिति गंभीर
Supaul, Supaul | Jun 8, 2026 सुपौल जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। सोमवार को सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 निवासी 53 वर्षीय अर्जुन पासवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त