पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव के किशोर रोशन रजक पिता साधु रजक के शव का मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में सोमवार सुबह साढ़े दस बजे पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के दादा ने घटना की पूरी जानकारी दी। दादा के अनुसार रोशन शौच करने गया था। इसी क्रम में उसके चाचा अनिल रजक ने छुरा मारकर हत्या कर दी।