मधुपुर: कालीमंडा रोड स्थित काली मंदिर में गवाली पूजा का भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मधुपुर शहर के कालीमंडा रोड स्थित माँ काली मंदिर में गवाली पूजा का भव्य और श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में कलश स्थापना कर माँ काली का विधिवत आह्वान किया गया और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। नगर की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने माँ काली एवं शीतला माता की विशेष पूजा की।