डोमचांच: गिरिडीह-डोमचांच मार्ग पर क्रशर प्लांटों की मनमानी से रायदिह से नवलशाही तक धूल-प्रदूषण बढ़ा
गिरिडीह-डोमचांच मुख्य मार्ग पर रायदिह से नवलशाही तक क्रशर प्लांटों की मनमानी से धूल-प्रदूषण बढ़ गया है।स्थानीय लोगों ने रविवार को 12 बजे बताया कि झारखंड हाई कोर्ट के निर्देशों के बावजूद सड़क किनारे संचालित प्लांटों से उड़ती धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।