लोहरदगा: 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, सभी पात्र मतदाता अपनी मैपिंग अवश्य कराएं, लोहरदगा उपायुक्त।
विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक की।