बेगूसराय: फुलवरिया थाना की पुलिस ने अपहर्ता को कानपुर से किया सकुशल बरामद, SP ने दी जानकारी
फुलवरिया थाना की पुलिस ने अपहर्ता को उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों फुलवरिया थाना में एक लड़की के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया है.