बेगूसराय: जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 07 अगस्त से होगा सिपाही भर्ती परीक्षा, कारगिल भवन में DM-SP ने की बैठक
जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 07, 11, 18, 21, 25 एवं 28 अगस्त को सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा एक-एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यह बातें कारगिल भवन में बैठक को संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कही.