बेगूसराय: 12 अगस्त को जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प का किया जाएगा आयोजन, टेक्नीशियन के 100 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 12 अगस्त को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां टेक्नीशियन के 100 पदों पर बहाली होगी. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प आयोजित होगा. इक्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में भाग ले सकते हैं.