कुशलगढ़: नीम की डाली काटते समय फैला करंट, मासूम रितेश गंभीर रूप से झुलस गया
कुशलगढ़ उपखण्ड के पाटन थाना क्षेत्र के बड़लीपाड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में मासूम रितेश करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। शुक्रवार शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नीम का पेड़ विद्युत पोल के बेहद करीब था और उसकी टहनियाँ बिजली के तारों से सटी हुई थीं। डाली तोड़ते समय अचानक करंट फैल गया और हादसा हो गया। घटना के बाद परिजन रितेश को तुरंत महात्मा