उधवा: मोहनपुर पंचायत के खरदांग मैदान में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत खरदांग मैदान में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम को शुभारंभ बीपीओ अटल बिहारी भगत,सीआरपी अशोक पाल,बाबूलाल मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।