फागी: सांभरलेक पुलिस थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर थानाधिकारी ने ली सीएलजी सदस्यों की बैठक
Phagi, Jaipur | Feb 29, 2024 सांभरलेक थानाधिकारी राजेश कुमार ने क्षेत्र के शांति समिति सदस्यों, ग्राम सेवक, पुलिस मित्रों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक के साथ बैठक ली। थानाधिकारी राजेश कुमार ने आगामी त्यौहारों को लेकर सभी से चर्चा की। बैठक में उपस्थित लोगों ने थानाधिकारी को क्षेत्र के त्यौहारों के बारे में जानकारी दी। जिस पर थानाधिकारी ने आगामी त्यौहारों को शांति से मनाने की अपील की।