मरवाही: पिपरिया जंगल में मादा भालू का शव मिलने से हड़कंप, वन विभाग जांच में जुटा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल अंतर्गत पिपरिया जंगल में एक मादा भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। रविवार को जानकारी के अनुसार पिपरिया के जंगल क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक मादा भालू का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।