गिरिडीह: बिरनी थाना क्षेत्र के झाझ गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बिरनी थाना क्षेत्र के झाझ गांव निवासी रामदेव प्रसाद वर्मा की मौत सड़क हादसे में हो गई। शुक्रवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। रामदेव प्रसाद वर्मा बाईक से अपने रिश्तेदार के यहां सरिया ग़या हुआ था। वहां से वापस लौटने के दौरान माखमर्गो गांव के पास एक फोर व्हीलर वाहन से इसकी बाईक में ठोकर लग गई।