राजगढ़: चूरू जिले के राजगढ शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मचा हडक़ंप, बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित
Rajgarh, Churu | May 10, 2026 राजगढ (चूरू) के इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार दोपहर को अचानक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान लोगों में भय का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं उठने लगा, जिसमें कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गई।