पिछोर: फर्जी वसीयतनामा बनाकर संपत्ति हड़पने का मामला,आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
आज बुधवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी पुश्तैनी संपत्ति को हड़पने के लिए फर्जी वसीयतनामा तैयार करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पिछोर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।फरियादी दुर्गा प्रसाद और अरुण कुमार ने न्यायालय में एक परिवाद पेश किया था।बताया गया कि उनकी बहनों और बहनोई ने मिलकर संपत्ति हड़पने की नीयत से एक फर्जी वसीयतनामा तैयार कर लिया है