पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर की लोको कालोनी में शीतला माता पूजा पूरे विधि-विधान से शुरू हो गयी है. इसी क्रम में बुधवार शाम माता शीतला पूजा की घट यात्रा निकाली गयी। यह घट यात्रा रेलवे के पंचमोड़ स्थित बालाजी मंदिर के समीप तालाब के सामने से निकली. इससे पहले पुजारी ने हल्दी से माता शीतला की प्रतिमा का निर्माण किया।