देवघर: अक्षय तृतीया पर तपती आस्था, श्रद्धालु बेहाल, बाबाधाम में अव्यवस्था चरम पर
देवघर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज सोमवार 9:00 बजे आस्था का जनसैलाब उमड़ा, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। चिलचिलाती गर्मी में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं को लंबी कतारों, प्यास और अव्यवस्था से जूझना पड़ा, जिससे मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मंदिर में व्य