धामपुर: रेहड़ क्षेत्र के बादीगढ चौराहे पर सड़क पार कर रहे एक बच्चे को कार ने टक्कर मारी, बच्चा घायल
शनिवार के सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ क्षेत्र के बादीगढ चौराहे पर केहरीपुर मार्ग पर गांव जयसिंहजोत निवासी नरेश कुमार का 6 वर्षीय पुत्र यशवर्धन सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक कार ने टक्कर मार दी।जिससे वह घायल हो गया। घायल बच्चे को नीजि अस्पताल में भर्ती कराया।कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।