छपारा: 24 घंटे बाद नेशनल हाईवे से हटा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, चालक ने बताई तकनीकी खामी
24 घंटे बाद नेशनल हाईवे से हटाया गया दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, चालक ने बताई तकनीकी खामी छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 की बंजारी घाटी के पास 31 मई को सुबह करीब 9 बजे पपीते से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। दुर्घटना के लगभग 24 घंटे बाद रविवार 1 जून की शाम करीब 7 बजे रेस्क्यू अभियान पूरा कर ट्रक को सड़क से हटाया गया।