फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर के कुल खेड़ा गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर 8 दिन पहले किचन का सामान चोरी हुआ था। चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया। चोरी किए गए सामान के साथ दो अभियुक्तों अजय उर्फ जगिया तथा अजय उर्फ छोटू दोनों निवासी गांगपुर थाना चांदपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दिन में 1 बजे न्यायालय भेज दिया गया।