मंझनपुर: सेंगरहा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
पश्चिम शरीरा क्षेत्र के सेंगरहा गांव में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत हो गई। घटना तब हुई, जब वह ट्रैक्टर में डीजल भराकर घर लौट रहे थे। सेंगरहा गांव निवासी 60 वर्षीय अवध नारायण पांडेय खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि अवध नारायण ट्रैक्टर में डीजल भरवाने के लिए भगत का पुरा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप गए थे।