चौसा मुख्यालय में स्टेट बैंक की शाखा से 40 हजार रुपए की निकासी कर वापस अपने घर जा रही एक महिला से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराध कर्मियों ने पैसों से भरा झोला छीन लिया। घटना की सूचना सनसनी की तरह क्षेत्र भर में फैल गई। चोरों को पकड़ने के लिए महिलाओं ने काफी हो हल्ला किया। लगातार हो रही छिनतई की घटना से लोग सकते में है।