कटनी नगर: माधव नगर क्षेत्र में नगर निगम के बैराज में डायनामाइट से मारी जा रही मछलियां, की गई शिकायत
माधव नगर थाना अंतर्गत नगर निगम के बैराज में इन दिनों स्थानीय मछुआरों द्वारा बैराज में डायनामाइट लगा कर मछलियों को मारा जा रहा है। इस संबंध में शिकायत समाज सेवी अजय सरावगी द्वारा माधव नगर पुलिस और नगर निगम प्रशासन से की गई। अजय सरावगी ने इस संबंध में आज बुधवार दोपहर 3 बजे नगर निगम कार्यालय परिसर में जानकारी दी।