अजीतमल: ग्राम गोहानी खुर्द में ट्रैक्टर निकालने के विवाद में धक्का लगने से वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी लज्जाराम के मकान के पास ही अरविंद सविता ने एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट पर खूंटा गाड़ने को लेकर दोनों के बीच पहले से ही व